8 AK-74, 14 ग्रेनेड...आतंकियों के मंसूबों पर सेना ने फेरा पानी, कश्मीर में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 24, 2022, 06:36 PM IST

दो दिन पहले ही कश्मीर में पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आंतकवादियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से भी भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया था। कश्मीर में इन दिनों आतंकी टारगेट किलिंग के तहत हमले कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए सेना लगातार कार्रवाई कर रही है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मंसूबों को एक बार फिर से सेना ने विफल कर दिया है। जिन हथियारों को कश्मीर में तबाही मचाने के लिए लाया गया था, उसे सेना ने जब्त कर लिया है। हथियारों के इस जखीरे में आधुनिक गन से लेकर ग्रेनेड तक शामिल हैं।

kashmir terror.

कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

संयुक्त अभियान

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने भारतीय सेना के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। हथियारों की बरामदगी उत्तरी कश्मीर के बारामूला में उरी के हथलंगा सेक्टर में हुई है।

End of Feed