सेना-IAF के बेड़े में शामिल होंगे 200 हल्के हेलिकॉप्टर! चेतक-चीता की लेंगे जगह, सरकार ने जारी किया RFI

सरकार ने सेना और वायु सेना के लिए करीब 200 आधुनिक हल्के हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 'रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन' (RFI) जारी किया है। ये नए हेलिकॉप्टर पुराने पड़ चुके चेतक और चीता चॉपर की जगह लेंगे। इनका इस्तेमाल रिकोनसा एवं निगरानी के लिए किया जाएगा। इन्हें सेना और नौसेना दोनों में शामिल किया जाएगा।

Indian Army Helicopters: सेना को उन्नत और आधुनिक युद्ध कौशल के अनुरूप तैयार रखने के लिए भारत सरकार लगातार कदम उठा रही है। अब उसने सेना और वायु सेना के लिए करीब 200 आधुनिक हल्के हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 'रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन' (RFI) जारी किया है। ये नए हेलिकॉप्टर पुराने पड़ चुके चेतक और चीता चॉपर की जगह लेंगे। इनका इस्तेमाल रिकोनसा एवं निगरानी के लिए किया जाएगा। इन्हें सेना और नौसेना दोनों में शामिल किया जाएगा। 120 हेलिकॉप्टर सेना में और 80 वायु सेना में शामिल होंगे।

Chopper

सेना को मिलेंगे नए हेलिकॉप्टर। तस्वीर-ANI

संभावित विक्रेताओं की होगी पहचान

सूत्रों ने बताया कि यह आरएफआई (रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन) हेलिकॉप्टरों के गुणवत्ता मानकों को अंतिम रूप देने, खरीद की श्रेणी तय करने और संभावित विक्रेताओं की पहचान करने के लिए जारी किया गया था, जिसमें एक भारतीय कंपनी भी शामिल होगी, जो मूल उपकरण निर्माता के साथ संयुक्त उद्यम बनाएगी। विक्रेताओं के साथ बैठक इस महीने के भीतर प्रस्तावित है।

End of Feed