'युद्ध अभ्यास' में गरजा अपाचे AH-64E, पहाड़ से रेगिस्तान तक सैन्य ताकत का प्रदर्शन, अमेरिकी सैनिकों के साथ भारतीय सेना दिखा रही दमखम

Yudh Abhyas 2026 : उत्तराखंड के औली फॉरेन ट्रेनिंग नोड और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 2026' में भारतीय सेना के AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं।

दिल्ली : भारत और अमेरिका सैन्य क्षमताओं को मजबूत बनाने की दिशा में युद्ध अभ्यास कर रही हैं। उत्तराखंड के औली फॉरेन ट्रेनिंग नोड और राजस्थान की रेतीली धरती पर द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 2026' में भारतीय सेना के AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर शामिल किए गए हैं। इंडियन आर्मी के अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय और अमेरिकी सैनिकों के साथ मिलकर एकीकृत परिचालन अभ्यास (Integrated Operational Practice) कर रहे हैं। इस अभ्यास में हवाई और थल सेनाओं के बीच तालमेल, संयुक्त मिशन प्लानिंग और युद्ध के दौरान समन्वित कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

India US Joint Military Exercise

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास (फोटो-ANI)


अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक संयुक्त मिशन की योजना बनाने, युद्धक्षेत्र में समन्वय स्थापित करने और इंटीग्रेटेड युद्धाभ्यास करने पर ध्यान दे रहे हैं। अपाचे हेलीकॉप्टरों की भागीदारी से सैनिकों को थल सेनाओं के साथ अटैक एविएशन के एकीकरण का वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में अभ्यास करने का अवसर मिल रहा है।

End of Feed