Chennai: भारतीय वायुसेना का पीसी-7 एमके2 विमान दुर्घटनाग्रस्त; पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान शुक्रवार दोपहर चेन्नई के तांबरम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में सफल रहे। दुर्घटना में किसी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा, जबकि जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी गई है।

IAF Plane Crash: भारतीय वायुसेना का एक विमान शुक्रवार दोपहर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तांबरम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के अनुसार, पायलट समय रहते सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया। वायुसेना ने यह भी पुष्टि की कि दुर्घटना में किसी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

Indian Air Force Trainer Aircraft Crashes (Symbolic Photo: iStock)

भारतीय वायु सेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त (प्रतीकात्मक फोटो: iStock)

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि 14 नवंबर को नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला भारतीय वायुसेना का पीसी-7 एमके2 विमान दोपहर लगभग 1:25 बजे चेन्नई के तांबरम क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। इससे पहले एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को सूचित किया था कि घटना दोपहर लगभग 2 बजे पेश आई थी। बयान में यह भी कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी गई है।

End of Feed