इंडियन एयरफोर्स के लिए फिर से होगी इन मिसाइलों की खरीद, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी सेना की कर दी थी हालत 'खराब'

अतिरिक्त मिसाइल ऑर्डर की कीमत 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है और इस प्लान को तेजी से खरीद के ट्रैक पर रखा गया है। भारत अभी कई S-400 फायरिंग यूनिट्स ऑपरेट करता है जो खास स्ट्रेटेजिक सेक्टर्स में तैनात हैं और यह सिस्टम देश के एयर-स्पेस डिफेंस आर्किटेक्चर के मुख्य पिलर में से एक बन गया है।

Indian Air Force News: भारत को हमेशा पाक और चीन जैसे पड़ोसी देशों की वजह से सतर्क रहता पड़ता है। ऐसे में भारत अपनी सेनाओं को भी मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। इसी दिशा में इंडियन एयरफोर्स (IAF) के अंतर्गत आने वाले S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए मिसाइलों की खरीद की जाएगी। ये वो सिस्टम है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की तरफ से आ रहे हर खतरे को असफल कर दिया।

_MISSILE

इंडियन एयरफोर्स के लिए फिर से होगी इन मिसाइलों की खरीद (Photo- PTI)

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का रक्षा मंत्रालय S-400 Triumf एयर डिफेंस सिस्टम के लिए करीब 300 मिसाइलों की खरीद के लिए रूस की सरकारी हथियार एक्सपोर्ट एजेंसी Rosoboronexport को एक रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जारी करने वाला है। इस खरीद का मकसद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खर्च हुए स्टॉक को फिर से भरना है। साथ ही भारतीय वायुसेना (IAF) के पास मौजूद शॉर्ट-रेंज और लॉन्ग-रेंज इंटरसेप्टर मिसाइलों के स्टॉक को भी बढ़ाना है।

End of Feed