Indian Air Force Day Wishes: भारतीय वायुसेना दिवस पर अपनों को भेंजे ये मैसेज और कोट्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:26 AM IST

Indian Air Force Day 2022: इंडियन एयरफोर्स अपनी 90वीं वर्षगांठ के दिन शनिवार को चंडीगढ़ में करीब 80 विमानों के साथ एक अद्भुत प्रदर्शन करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें हल्के लड़ाकू विमान तेजस, सुखोई, मिग-29, जगुआर, राफेल, आईएल-76 और सी-130जे समेत कई अन्य विमान फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे।

शनिवार यानि कि (8 October 2022) को भारतीय वायुसेना अपनी 90वीं वर्षगांठ मना रही है। इस दिन 1932 में यूके की रॉयल एयर फोर्स के सहायक बल के रूप में भारतीय वायु सेना (IAF) को आधिकारिक रूप से शामिल किया गया था। हर साल, यह दिन भारतीय वायु सेना प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया जाता है। इस साल पहली बार इसका सेलिब्रेशन दिल्ली से बाहर चंडीगढ़ में मनाया जाएगा।

Indian Air Force Day Wishes: भारतीय वायुसेना दिवस पर अपनों को भेंजे ये मैसेज और कोट्स

यह दिन हर भारतीयों के लिए गर्व का दिन होता है। यह वायु सेना के लिए नागरिकों के बीच देशभक्ति के उत्साह को प्रेरित करता है। हमारी वायुसेना न केवल सीमा पार संघर्ष के समय में भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करके राष्ट्र की रक्षा करती है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव अभियान भी चलाकर नागरिकों को बचाती है। आइए इस दिन हम वायुसेना के शहीदों और कार्यों को याद करते हुए अपनों को बधाई संदेश भेंजे और इस दिन का उत्सव मनाएं।

End of Feed