भारत अभी भी हथियारों का सबसे ज्यादा आयात करने वाला देश, जानिए कहां पर हैं चीन और पाकिस्तान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 14, 2023, 07:07 AM IST

Top arms importer countries: 2018 से 2022 के दौरान भारत ने जितने भी हथियार खरीदे उसमें रूसी हथियारों की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत है। हालांकि, रूस से हथियार खरीदने में कमी आई है। साल 2013 से 2017 के दौरान कुल आयातित वैश्विक हथियार में भारत की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत थी जो घटकर अब 11 प्रतिशत हुई है।

Top arms importer countries: स्वदेशी अभियान 'मेक इन इंडिया' के तहत रक्षा क्षेत्र में बड़ी संख्या में हथियारों का निर्माण करने वाला भारत अभी भी हथियार खरीदने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बना हुआ है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की सोमवार को आई रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018-2022 तक कुल आयातिक वैश्विक हथियार में भारत का हिस्सा 11 फीसदी है। रिपोर्ट कहती है कि भारत को हथियारों की आपूर्ति करने में रूस अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है।

weapon

भारत को हथियारों की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है रूस।

रूस ने भारत को बेचे सबसे ज्यादा हथियार

2018 से 2022 के दौरान भारत ने जितने भी हथियार खरीदे उसमें रूसी हथियारों की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत है। हालांकि, रूस से हथियार खरीदने में कमी आई है। साल 2013 से 2017 के दौरान कुल आयातित वैश्विक हथियार में भारत की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत थी जो घटकर अब 11 प्रतिशत हुई है। 2018 से 2022 तक हथियार खरीदने वाले शीर्ष पांच देश भारत (11%), सऊदी अरब (9.6%), कतर (6.4%), ऑस्ट्रेलिया (4.7%) और चीन (4.6%) हैं।

End of Feed