'आगे आतंकी हमले को देश के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानेंगे', भारत ने किया साफ, बर्दाश्त नहीं करेंगे आतंकवाद

India Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान के साथ शनिवार को सीजफायर तो लागू हो गया लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी। वह इसके साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। रिपोर्टों में सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों के हवाले से कहा गया कि देश में आगे यदि कोई आतंकवादी हमला होता है तो भारत उसे 'युद्ध की कार्रवाई' मानते हुए इसके खिलाफ दंडात्मक कदम उठाएगा।

India Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान के साथ शनिवार को सीजफायर तो लागू हो गया लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी। वह इसके साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। रिपोर्टों में सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों के हवाले से कहा गया कि देश में आगे यदि कोई आतंकवादी हमला होता है तो भारत उसे 'युद्ध की कार्रवाई' मानते हुए इसके खिलाफ दंडात्मक कदम उठाएगा। बता दें कि सात मई से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही गोलीबारी शनिवार को रुक गई। इस सीजफायर के पीछे अमेरिका की मध्यस्थता रही।

PM Modi

उच्चस्तरीय बैठक करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

'आतंकी घटना को युद्ध की कार्रवाई मानेंगे'

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि 'भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हुई है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जो कदम उठाए गए हैं, वे आगे भी जारी रहेंगे। सरकार ने यह भी फैसला किया है कि भविष्य में आतंक की कोई घटना यदि होती है तो उसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।'

End of Feed