देश

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने संघर्ष विराम के फैसले का किया स्वागत, कहा- 'सीमाओं की रक्षा करने वालों के साहस को हमारा दिल से सलाम'

India-Pak Ceasefire Agreement: मके स्टालिन ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के फैसले को स्वागत योग्य कदम बताया। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ने भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त की। संघर्ष विराम एक स्वागत योग्य कदम है, शांति कायम रहे। हमारी सीमाओं की रक्षा करने वालों के साहस को हमारा दिल से सलाम।

Image

स्टालिन ने संघर्ष विराम के फैसले का किया स्वागत

Photo : ANI

MK Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के फैसले को स्वागत योग्य कदम बताया। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि तमिलनाडु ने भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त की। संघर्ष विराम एक स्वागत योग्य कदम है, शांति कायम रहे। हमारी सीमाओं की रक्षा करने वालों के साहस को हमारा दिल से सलाम। स्टालिन ने शनिवार को सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए यहां एक विशाल रैली का नेतृत्व किया था। मंत्री की यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के इस बात पर सहमत होने के बाद आई है कि दोनों पक्ष सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि की कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया। दोनों पक्षों ने सभी सैन्य कार्रवाइयों- जमीन पर, समुद्र में और हवा में को 5 बजे IST से रोकने पर सहमति जताई। मिसरी ने बताया कि युद्ध विराम लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा डीजीएमओ स्तर की वार्ता का एक और दौर 12 मई को दोपहर में निर्धारित किया गया है।

सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से करेंगे बात- मिस्री

शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने आज दोपहर 5:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय समयानुसार 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी मध्यस्थता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, तथा संकट को कम करने के लिए सामान्य ज्ञान और महान बुद्धिमत्ता का चयन करने के लिए दोनों देशों के नेतृत्व की प्रशंसा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। कॉमन सेंस और बेहतरीन बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद! इससे पहले, भारत ने 2 मई को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। भारत ने पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के आर्टिलरी गन और ड्रोन का इस्तेमाल करके कई हमले किए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article