भारत 2029 में करेगा विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों की मेजबानी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- 'भारतीय के लिए है गौरव का क्षण'

World Police and Fire Games 2029: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत को प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल-2029 की मेजबानी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण बताया है।

World Police and Fire Games: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत को प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल-2029 की मेजबानी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण बताया है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि भारत को प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल-2029 की मेजबानी मिलना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारत को इन खेलों की मेजबानी मिलना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विस्तृत खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद का इन खेलों के आयोजन स्थल के रूप में चुना जाना, जिसमें पुलिस, अग्निशमन और आपदा सेवाएं 50 से अधिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगी, एक खेल स्थल के रूप में शहर की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

​Amit Shah​

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत करेगा विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों की मेजबानी

विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 1985 से हर दो साल में एक बार आयोजित किए जाते हैं। शुरुआत से लेकर अब तक इन खेलों के 20 संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं (अमेरिका-8 बार, कनाडा-5 बार, यूरोप-4 बार, ब्रिटेन-2 बार और चीन-एक बार)। इन खेलों में पुलिस/अग्निशमन/चिकित्सा/आपातकालीन/आपदा सेवाओं और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं (First responders) आदि के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मी हिस्सा ले सकते हैं। भारतीय पुलिस दल ने इन खेलों में पहली बार 2007 में एडिलेड विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल में भाग लिया था। अंतिम विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल (20वां संस्करण) 26 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 के दौरान विनिपेग, कनाडा में आयोजित किए गए थे, जहां 133 भारतीय पुलिस खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 343 पदक (स्वर्ण-224, रजत-82, कांस्य-37) जीते थे।

End of Feed