NDRF के जवान देश-दुनिया में जहां कहीं भी गए, प्यार और भरोसा अर्जित किया: अमित शाह

शाह ने कहा, विश्वास है कि एनडीआरएफ देश की जनता को किसी भी प्रकार की आपदा से सुरक्षित करने के लिए और मजबूती के साथ काम कर पाएगी।

Amit Shah on NDRF: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने अगले कुछ वर्षों में देश में लू के दौरान शून्य जनहान्यपात सुनिश्चित करने के लिए एक योजना तैयार की है, जिसका मूल सिद्धांत आपदाओं के प्रति प्रतिक्रियात्मक होने के बजाय सक्रिय होना है। शाह ने गाजिबाद में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 8वीं बटालियन के परिसर में उसे राष्ट्रपति ध्वज प्रदान करने के बाद यह बात कही।

amit shah

NDRF इवेंट में अमित शाह

जीरो कैजुअल्टी की दिशा में आगे बढ़ेंगे

शाह ने कहा, विश्वास है कि एनडीआरएफ देश की जनता को किसी भी प्रकार की आपदा से सुरक्षित करने के लिए और मजबूती के साथ काम कर पाएगी। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से न केवल आपदा जोखिम के न्यूनीकरण के लिए काम किया है परंतु अब हम ऐसी स्थिति में आए हैं कि हम जीरो कैजुअल्टी की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। जिसका पूर्वानुमान है, जिसका हमें अंदेशा मौसम विज्ञान विभाग से मिल गया है। वहां पर जान माल की सुरक्षा, संपूर्ण सुरक्षा हमारा लक्ष्य हो सकता है। एनडीए, एनडीएमए और एनडीआरएफ ने इस दिशा में ढेर सारे काम किए हैं।

End of Feed