Happy New Year 2024: नए साल के जश्न में डूबा भारत, जमकर हुई आतिशबाजी, दुनियाभर में उत्सव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 1, 2024, 12:25 AM IST

Happy New Year 2024: दिल्ली, मुंबई, कोलकता, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़ समेत सभी शहरों में सख्त सुरक्षा के बीच नए साल का जश्न जारी है। भारतवासी नए साल के जश्न में डूबे दिख रहे हैं।

Happy New Year 2024: दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह भारत में भी नए साल का आगाज हो चुका है। दिल्ली, मुंबई, कोलकता, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़ समेत सभी शहरों में सख्त सुरक्षा के बीच नए साल का जश्न जारी है। भारतवासी नए साल के जश्न में डूबे दिख रहे हैं। इस मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की है।

new year

थाईलैंड में नए साल का जश्न

होटल फुल

दिल्ली, जयपुर आगरा जैसे शहरों में बड़ी संख्या में देसी-विदेशी सैलानी आए हैं। यही कारण है कि कई बड़े होटलों, क्लब, रिसोर्ट वगैरह में कमरेेका किराया सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। कई पांच सितारा होटलों में खास सुइट और महाराजा रूम का रेंट एक लाख रुपये के पार पहुंच गया है।

End of Feed