भारत का सही दोस्त अमेरिका या रूस, आंकड़ों से समझें

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: ललित राय
  • Updated Dec 1, 2022, 07:11 AM IST

अमेरिका, भारत से अपनी प्रगाढ़ दोस्ती की ना सिर्फ बात करता है बल्तकि जताने की कोशिश करता है। लेकिन यह कितना सच है इसे आंकड़ों से समझने की जरूरत है। वहीं रूस और भारत के रिश्ते को भी आंकड़ों के जरिए बताएंगे।

पूरी दुनिया में जब रूस अकेला पड़ा है। जब रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोप ने पूरी ताकत लगा रखी है। जब रूस पर अलग अलग तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं। जब रूस को यूक्रेन युद्ध लड़ने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। तब अगर दुनिया में रूस को अमेरिका और पश्चिमी देशों से कोई बचा रहा है तो वो देश है-भारत। Reuters न्यूज़ एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और यूरोप के देशों के लगाए आर्थिक प्रतिबंध झेल रहे

रूस को भारत से कच्चे माल की जरूरत

रूस में वहां की इंडस्ट्री और ट्रेड मिनिस्ट्री ने अपने देश की कंपनियों से कहा है कि उन्हें जो भी raw materials या equipment चाहिए, उसकी एक लिस्ट दे दें। इस raw materials और equipment को भारत से मंगवा रहा है। जैसेरूस की कार इंडस्ट्री की तरफ से 14 पन्नों की लिस्ट भेजी गई है, जिसमें उन पार्ट्स के बारे में बताया गया जिनकी जरूरत कार मैन्यूफैक्चरिंग में होती है।इनमें pistons, oil pumps, ignition coils जैसे engine components के अलावा bumpers और seatbelts शामिल हैं। एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर के लिए 41 आइटम्स की लिस्ट भेजी गई है, जिसमें gear components के अलावा fuel, communication और fire extinguishing systems हैं

End of Feed