ओमान तट के पास जहाज पर हुए हमले को लेकर सरकार सख्त, अमेरिकी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध; 3 भारतीय हैं लापता

Iran US Conflict: ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ है। इस मामले पर भारतीय दूतावास अपनी पैनी नजर रख रहा है। हमले के बाद तीन भारतीय लापता बताए जा रहे हैं।

Iran US Conflict: ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ है। इस मामले को लेकर भारत ने अमेरिकी राजनयिक जेसन मीक्स (Jason Meeks) को तलब किया और भारतीयों की मौजूदगी वाले वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ओमान तट के पास जहाज पर हुए हमले को लेकर सरकार सख्त, अमेरिकी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध; 3 भारतीय हैं लापता

अपनी प्रतिक्रिया में नई दिल्ली ने कहा कि पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाज और असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर बिना किसी रुकावट के आवाजाही जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए।

End of Feed