Odesa Port Attack: भारतीय नाविक की मौत पर सरकार सख्त, विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के राजदूत को किया तलब

India Summons Ukrainian Ambassador: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर भारतीय चालक दल वाले मालवाहक जहाज एमवी एजीएन रैगनार पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के राजदूत को तलब कर कड़ी आपत्ति जताई और वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को अस्वीकार्य बताया। साथ ही भारतीय नाविकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी की गई।

India Summons Ukrainian Ambassador: भारत ने काला सागर क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर कड़ा कदम उठाया है। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर भारतीय चालक दल वाले मालवाहक जहाज एमवी एजीएन रैगनार पर हमले के बाद विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को तलब किया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।

india ukraine news

भारतीय नाविक की मौत पर सख्त हुआ भारत, यूक्रेन को दिया कड़ा संदेश। AI IMAGE

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत ने इस घटना पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की और वाणिज्यिक जहाजों पर होने वाले हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के हमले समुद्री सुरक्षा, नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिकूल असर डालते हैं।

End of Feed