'अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर जलील हुआ पाकिस्तान', कश्मीर व सिंधु जल समझौते पर भारत का करारा जवाब, सन्न रह गया इस्लामाबाद!

India slams Pakistan: मनीला में आयोजित 33वीं आसियान क्षेत्रीय मंच (ARF) की बैठक के दौरान पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार द्वारा कश्मीर और सिंधु जल समझौते पर की गई टिप्पणियों पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे पाकिस्तान का एक और व्यर्थ प्रयास करार दिया।

फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच (ARF) की बैठक में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर और सिंधु जल समझौते (IWT) का मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तानी उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के बयानों को आधारहीन और अनर्गल बताते हुए पूरी तरह से खारिज कर दिया। भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल झूठा प्रचार करने और अपने देश के अंदरूनी संकट से ध्यान भटकाने के लिए करना पाकिस्तान की पुरानी आदत बन चुका है।

India Slams Pakistan

आसियान सम्मेलन में भारत की दहाड़

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के दावों का कड़ा जवाब देते हुए दोहराया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग रहे हैं और आगे भी रहेंगे। इस मामले पर किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर टिप्पणी करने का पाकिस्तान को कोई नैतिक या कानूनी अधिकार नहीं है।

End of Feed