भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाएगा इजरायल, युद्धपोतों पर तैनात बराक मिसाइल सिस्टम होगा अपग्रेड, 1976 करोड़ रुपये की हुई डील

भारतीय नौसेना की बराक मिसाइल प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने इस बाबत इजरायल के साथ 1,976 करोड़ रुपये का करार किया है।

भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा और हवाई हमलों से निपटने की क्षमता को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने बुधवार को इजरायल की कंपनी इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) के साथ 1,976.40 करोड़ रुपये का समझौता किया है। इसके तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम को आधुनिक बनाया जाएगा। इस अपग्रेड से मिसाइल सिस्टम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में व्यापक बदलाव होंगे। साथ ही इसकी हवाई रक्षा क्षमता को और मजबूत किया जाएगा।

बराक मिसाइल सिस्टम को लेकर इजरायल के साथ हुई डील

बराक मिसाइल सिस्टम को लेकर इजरायल के साथ हुई डील

क्या है भारत और इजरायल के बीच हुई डील?

रक्षा मंत्रालय ने इस समझौते के बारे में जानकारी दी है। सिस्टम के अपग्रेड से इंडियन नेवल प्लेटफॉर्म के बेहतर फीचर्स और पोटेंशियल रेंज एंटी-एयर डिफेंस कैपेबिलिटी पक्की होगी। मंत्रालय ने कहा कि यह समझौता अन्य पूंजीगत खरीद प्रक्रिया के तहत किया गया है। नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में इस पर हस्ताक्षर हुए। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बराक मिसाइल सिस्टम को अपग्रेड करना है। इसके तहत हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का व्यापक ओवरहाल किया जाएगा। इससे सिस्टम में नई सुविधाएं जुड़ेंगी और दुश्मन के हवाई हमलों से निपटने की क्षमता बेहतर होगी। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि नौसेना के किन-किन युद्धपोतों पर यह अपग्रेड किया जाएगा और परियोजना को पूरा होने में कितना समय लगेगा।

End of Feed