स्पेस में लंबी छलांग लगाने की तैयारी में भारत, दुनिया देखेगी ISRO की ताकत; हर जबां पर छाएगा 'गगनयान' का नाम

Gaganyaan Mission: साल 2026 मानव अंतरिक्ष उड़ान के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने महत्वाकांक्षी गगनयान कार्यक्रम के तहत पहला बिना मानव वाला ऑर्बिटल टेस्ट मिशन 'जी1' वर्ष 2026 के मार्च के आसपास लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है।

Gaganyaan Mission: साल 2026 मानव अंतरिक्ष उड़ान के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस वर्ष भारत और अमेरिका दो ऐसे ऐतिहासिक मिशनों की तैयारी कर रहे हैं, जो अंतरिक्ष खोज की दिशा और रफ्तार दोनों बदल देंगे। जहां भारत का गगनयान कार्यक्रम देश को स्वतंत्र मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता वाले चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा करेगा, वहीं अमेरिका का आर्टेमिस-II मिशन करीब पांच दशक बाद इंसानों को एक बार फिर पृथ्वी की निचली कक्षा से बाहर यानी गहरे अंतरिक्ष की ओर ले जाएगा।

Gaganyaan

गगनयान मिशन (फोटो साभार: @ISRO)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने महत्वाकांक्षी गगनयान कार्यक्रम के तहत पहला बिना मानव वाला ऑर्बिटल टेस्ट मिशन 'जी1' वर्ष 2026 के मार्च के आसपास लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। यह मिशन मानव-रेटेड एलवीएम3 (गगनयान-एमके3) रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा और इसे भारत का पहला बड़ा ऑर्बिटल मानव मिशन टेस्ट माना जा रहा है।

End of Feed