भारत ने फिर दिखाई दरियादिली: फिलिस्तीन को भेजीं दवाईयां और फूड आइटम्स, IAF का C-17 रवाना

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 22, 2023, 12:26 PM IST

Israel War: भारत ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजी है। सी-17 विमान के जरिए फिलिस्तीन के लोगों के लिए 6.5 टन चिकिस्तीय सहायता, 32 टन राहत आपदा सामग्री भेजी है। इसमें जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, टेंट, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सेवाएं, पानी को साफ करने वाली दवाएं शामिल हैं।

Israel War: हमास और इजराइल के बीच छिड़ी जंग के बीच भारत ने एक बार फिर से दरियादिली दिखाई है। जंग से कराह रहे फिलिस्तीन के लोगों के लिए भारत ने भारी मात्रा में फूल आइटम्स और दवाईयों की खेप भेजी है। रविवार को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर राहत सामग्री लेकर फिलिस्तीन के लिए रवाना हो गया।

India sends medical aid to Palestine

भारत ने फिलिस्तीन को भेजी राहत सामग्री

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजी है। वायुसेना का सी-17 विमान राहत सामग्री लेकर मिस्र के अल-अरिश इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया है।

End of Feed