Gujarat: 46500 टन गैस लेकर वाडिनार पहुंचा 'नंदा देवी', LPG Crisis में साबित होगा संजीवनी

भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण माहौल और 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' की नाकाबंदी के बीच भारत का दूसरा विशाल गैस टैंकर 'नंदा देवी' सुरक्षित गुजरात तट पर पहुंच गया है।

Gujarat News: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित रखने में कामयाब रहा है। सोमवार को 'शिवालिक' के मुंद्रा पहुंचने के बाद, मंगलवार को भारत का दूसरा बड़ा LPG टैंकर 'नंदा देवी' गुजरात के वाडिनार पोर्ट पर सुरक्षित लंगर डाल चुका है। इस जहाज पर 46,500 मीट्रिक टन रसोई गैस (LPG) लदी है, जो देश में गैस की किल्लत को दूर करने में संजीवनी का काम करेगी।

nandadevi lpg ship arrived Gujarat today

गुजरात पहुंचा नंदादेवी जहाज (फाइल फोटो | PTI)

वाडिनार पोर्ट पर 'मदर-डॉटर' शिप ऑपरेशन

दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 'नंदा देवी' एक 'मदर वेसल' (बड़ा जहाज) है। अब इस पर लदी गैस को 'बीडब्ल्यू बिर्च' (BW Birch) नामक 'डॉटर शिप' (छोटे जहाज) में ट्रांसफर किया जाएगा। यह 'शिप-टू-शिप' ट्रांसफर ऑपरेशन बेहद सावधानी से किया जाता है।

End of Feed