भारत में नियंत्रण में है कोविड-19 की स्थिति, देश में केवल 257 ही मामले: सूत्र

स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपात चिकित्सा राहत प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक हुई।

Covid-19 cases in India : भारत में स्वास्थ्य अधिकारी सिंगापुर और हांगकांग में कोविड मामलों में वृद्धि की खबरों पर नजर रख रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि देश में कोरोना वायरस संबंधी मौजूदा स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपात चिकित्सा राहत प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक हुई।

Covid -19

भारत में कोविड संक्रमण के मामले बेहद कम।

देश में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की मौजूदा संख्या 257

इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “बैठक में निष्कर्ष निकला कि भारत में वर्तमान कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है। 19 मई तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की मौजूदा संख्या 257 है, जो देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत कम है।” सूत्रों ने कहा, “इनमें से लगभग सभी मामले मामूली हैं, जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है।”

End of Feed