खत्म हुआ इंतजार...आ गई जनगणना की तारीख, यूपी-पंजाब समेत चुनावी राज्य रहेंगे गणना से बाहर

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में इस अवधि के दौरान जनगणना नहीं कराई जाएगी। इसके अलावा बर्फबारी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बर्फीले क्षेत्रों को भी इस कार्यक्रम से बाहर रखा गया है।

केंद्र सरकार ने देश में जनगणना की तारीखों का एलान कर दिया है। सरकार ने बताया है कि बर्फीले क्षेत्रों और चुनावी राज्यों को छोड़कर देशभर में जनगणना की प्रक्रिया कराई जाएगी। ये कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा। जनगणना के लिए संदर्भ तारीख 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे निर्धारित की गई है।

Census in India

भारत में जनगणना।

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी मिलेगा। इसके तहत 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक लोग खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

End of Feed