India Most Mysterious Missile: भारत का सबसे रहस्यमी मिसाइल, जिसके बारे में दुनिया को है सबसे कम जानकारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 20, 2023, 06:39 PM IST

India Most Mysterious Missile: डीआरडीओ के पोस्टर के अनुसार, मिसाइल एक ठोस ईंधन वाले रॉकेट मोटर बूस्टर द्वारा संचालित है, जो मिसाइल को एक निश्चित पूर्व-निर्धारित ऊंचाई और वेग तक ले जाता है।

India Most Mysterious Missile: हाल ही हुए दुबई एयर शो में भारत ने एक ऐसा पोस्टर लगाया, जिससे पूरी दुनिया चौंक गई। भारत की ओर से डीआरडीओ ने इस एयर शो में एक मिसाइल के बारे में बताया, जिसकी टेस्टिंग फरवरी से चल रही है, लेकिन किसी को इसके बारे में पता नहीं है। इसकी रेंज, हथियार क्षमता इतनी ज्यादा है कि दुनिया हैरत में है।

slcm missile

पिछले 10 महीने से गुपचुप तरीके से भारत कर रहा मिसाइल का टेस्ट

निर्भय क्रूज मिसाइल पर आधारित

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस साल की शुरुआत में गुप्त रूप से अपनी इन-डेवलपमेंट पनडुब्बी-लॉन्च क्रूज़ मिसाइल (एसएलसीएम) का परीक्षण किया था। पनडुब्बियों के टारपीडो ट्यूबों से लॉन्च करने में सक्षम नया एसएलसीएम संभवतः जमीन पर हमला करने वाली निर्भय क्रूज मिसाइल पर आधारित है।

End of Feed