भारत-मॉरीशस रिश्ते को सॉगर डॉक्टरिन से मिली मजबूती, पूर्व राजदूत ने बताया क्यों खास है PM मोदी का पोर्ट लुई दौरा

PM Modi Mauritius Visit: मिनी इंडिया' के रूप में पहचान रखने वाला मॉरीशस हिंद महासागर में काफी अहम स्थान रखता है। इसकी भू-राजनीतिक स्थिति भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी की यह मॉरीशस यात्रा आपसी एवं वैश्विक नजरिए से कितनी महत्वपूर्ण है, इस बारे में मॉरीशस में भारत के राजदूत रहे संजय पंडा ने टाइम्स नाउ नवभारत की सुनीता आर्य से खास बातचीत की है।

PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल बाद मॉरीशस की यात्रा पर जाने वाले हैं। वह मॉरीशस के नेशनल डे (11 मार्च) के मुख्य अतिथि हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के आपसी संबंधों को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ सांस्कृतिक, सभ्यता और भाषायी स्तर पर एक दूसरे से जुड़े लोगों को और करीब लाएगी। 'मिनी इंडिया' के रूप में पहचान रखने वाला मॉरीशस हिंद महासागर में काफी अहम स्थान रखता है। इसकी भू-राजनीतिक स्थिति भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी की यह मॉरीशस यात्रा आपसी एवं वैश्विक नजरिए से कितनी महत्वपूर्ण है, इस बारे में मॉरीशस में भारत के राजदूत रहे संजय पंडा ने टाइम्स नाउ नवभारत की सुनीता आर्य झा से खास बातचीत की है।

ambassador

मॉरीशस में भारत के राजदूत रहे हैं संजय पंडा।

सागर डॉक्टरिन ने रिश्ते को आगे बढ़ाया-पंडा

पूर्व राजदूत ने कहा, 'इस पूरे इलाके के विकास में भारत की सागर डॉक्टरिन की काफी अहम भूमिका है। 2015 में प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस यात्रा के दौरान ही सागर डॉक्टरिन को अपनाया गया। तब से इस डॉक्टरिन के तहत कई अच्छे कार्य हुए हैं। इस डॉक्टरिन ने हिंद महासागर में एक तरह से भारत का एजेंडे और समुद्री सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है। यह भारत के हिंद-प्रशांत रणनीति के अनुकूल भी है। पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी के पिछले दौरे के समय मॉरीशस में दूसरी सरकार थी। इस बार एक दूसरी सरकार और दूसरे पीएम हैं। भारत और मॉरीशस के सांस्कृतिक संबंध बहुत पुराने और गहरे हैं। सरकार चाहे जो भी है इस रिश्ते में किसी तरह का बदलाव नहीं होता। भारत और मॉरीशस का रिश्ता पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर है।'

End of Feed