India-Maldives Relations:भारत और मालदीव के संबंधों में उतार-चढ़ाव के बीच मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल भारत के दौरे पर हैं। दिल्ली में 'वेलकम इंडिया प्रोग्राम' जिसे रोड शो का नाम भी दिया जा रहा है, भारत के तीन शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इस कर्यक्रम के द्वारा भारतीय सैलानियों को लुभाने का काम किया जा रहा है। दिल्ली के साकेत स्तिथ Sheraton होटल में इसका आयोजन किया जा रहा है।
भारत और मालदीव के संबंधों में आ रहा सुधार?
क्या है इस रोड शो का मकसद, जानें सबकुछ
इस कार्यक्रम का मकसद क्या है और इसे रोड शो क्यों बुलाया जा रहा है, इस पर टाइम्स नाउ नवभारत से MATATO की सीईओ सुजन ने बात की। उनका कहना है कि जैसे की माल्दीव के पर्यत्न में आज भारत की रैंकिंग छ्ठे नंबर पर हो गयी है। वो इस मुहीम के द्वारा भारत के साथ पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर रिश्ते बनाना चाहते हैं। वेलकम इंडिया द्वारा इस क्षेत्र में रिश्ते बेहतर करना एक कदम है। ये आगे की रोड की तरह काम करेगा।
वहीं दूसरी ओर विजिट मालदीव के चेयरपेर्सन अब्दुल्ल घियास का कहना है कि भारत से टूरिस्ट का मालदीव मे आना कम होने के करण उनकी अर्थव्यवस्था में असर पड़ा है। जिसके चलते इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। ये कार्यक्रम जिसे रोडशो भी कहा जा रहा है आज दिल्ली में और कल मुंबई, फिर 3 अगस्त को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।
क्यों बढ़ी मालदीव की चिंता, आंकड़ों से समझिए
वेलकम इंडिया कैंपेन को इसी वजह से आयोजित किया जा रहा है, जिसे ज्यादा से ज्यादा भारतीय पर्यटकों को मालदीव आने के लिए लुभाया जा सके। इस साल के पहले चार महीनों में मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 2023 की तुलना में 42 प्रतिशत की गिरावट आई है। 2023 में मालदीव पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों में भारतीय पहले नंबर पर था, अब छठे नंबर पर आने की कगार पर है। जिससे मालदीव की चिंता बढ़ी है।
