भारत को उपदेशकों की नहीं, साझेदारों की है तलाश; यूरोप को जयशंकर का परोक्ष संदेश

Arctic Circle India Forum 2025: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत भागीदारों की तलाश कर रहा है, न कि उपदेशकों की। जयशंकर ने एक संवादात्मक सत्र में कहा कि भारत ने हमेशा 'रूसी यथार्थवाद' की वकालत की है और संसाधन प्रदाता एवं उपभोक्ता के रूप में भारत और रूस के बीच 'महत्वपूर्ण सामंजस्य' है और वे इस मामले में एक दूसरे के ‘‘पूरक’’ हैं।

Arctic Circle India Forum 2025: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत के साथ गहरे संबंध विकसित करने के लिए यूरोप को कुछ संवेदनशीलता दिखाने और पारस्परिक हितों को ध्यान में रखने की सलाह देते हुए रविवार को कहा कि भारत भागीदारों की तलाश कर रहा है, न कि ‘‘उपदेशकों’’ की।

Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)

जयशंकर ने की रूसी यथार्थवाद की वकालत

जयशंकर ने एक संवादात्मक सत्र में कहा कि भारत ने हमेशा 'रूसी यथार्थवाद' की वकालत की है और संसाधन प्रदाता एवं उपभोक्ता के रूप में भारत और रूस के बीच 'महत्वपूर्ण सामंजस्य' है और वे इस मामले में एक दूसरे के ‘‘पूरक’’ हैं। विदेश मंत्री ने रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान रूस को शामिल किए बिना खोजने के पश्चिम के पहले के प्रयासों की भी आलोचना करते हुए कहा कि इसने यथार्थवाद की बुनियादी बातों को चुनौती दी है।

End of Feed