'हम स्थिति पर रख रहे नजर', ईरान में अमेरिकी हमलों की आशंका के बीच आया भारत का बड़ा बयान

Iran US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, भारत ने साफ किया कि हम वहां की स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।

Iran US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी सेना तेहरान पर हमला करने के लिए तैयार है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी का इंतजार कर रही है। इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय का शुक्रवार को बयान सामने आया जिसमें साफ किया गया कि ईरान की मौजूदा स्थितियों पर भारत अपनी नजर बनाए हुए है।

MEA India

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दूतावास वहां रह रहे भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''ईरान में तनाव बना हुआ है... वहां की गतिविधियों पर हम नजर रख रहे हैं। हम लोग लगातार वहां (ईरान) रह रहे भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में हैं, पिछले सप्ताहों में हमने एडवाइजरी भी जारी की गई है, उसके मद्देनजर भारतीय समुदाय के लोग हमसे जुड़े हुए हैं...।''

End of Feed