India International Convention & Expo Centre: जिस "भारत मंडपम" (दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर्स में से एक) में जी-20 शिखर सम्मेलन हुआ, उससे भी बड़ा कन्वेंशन सेंटर देश में बन गया है। यह देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में तैयार किया गया है, जिसका पहला फेज रेडी है और इसका नाम इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) है। 17 सितंबर, 2023 को इसकी आधिकारिक शुरुआत की संभावना जताई गई है। सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी लॉन्चिंग कर सकते हैं।
यह कन्वेंशन सेंटर प्रगति मैदान का बढ़िया विकल्प हो सकता है। (फाइल)
प्वॉइंट्स में जानिए आईआईसीसी की बड़ी बातें
- 25,703 करोड़ रुपए लागत
- ऑफिस और रिटेल स्पेस हैं
- होटल रूम के अलावा एग्जिबीशन हॉल
- कन्वेंशन सेंटरभी अंदर है
- 6000 लोगों के बैठने की क्षमता
- 3000 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था
- जी-20 जैसे बड़े आयोजन हो सकेंगे
- प्रगति मैदान का विकल्प
- आईजीआई एयरपोर्ट से 10 किमी दूर
सेंटर में एक किमी लंबे आर्टिस्टिक फोयर में विजिटर्स के लिए ढेर सारे आकर्षण के केंद्र रहेंगे, जिनमें शॉपिंग और मनोरंजन आदि शामिल हैं। साथ ही 3500 होटल के रूम्स, ऑफिस स्पेस और मीटिंग संबंधी सुविधाएं रहेंगी।
