फाइटर जेट इंजन के लिए फ्रांस-अमेरिका से चर्चा कर रहा भारत, सभी तरह के लड़ाकू विमानों का निर्माण देश में करने का लक्ष्य

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 18, 2023, 11:04 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जून में अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। वह फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस में भाग लेने के लिए जुलाई में फ्रांस भी जाएंगे।

Fighter Jet Engines: भले ही भारत रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है, लेकिन साथ ही भारत फ्रांस और अमेरिका के साथ अपनी भविष्य की स्वदेशी लड़ाकू जेट परियोजनाओं के लिए इंजनों के निर्माण पर महत्वपूर्ण चर्चा भी कर रहा है। लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) MK2 के लिए जनरल इलेक्ट्रिक (GE) इंजन के लिए अमेरिका के साथ चर्चा चल रही है। जबकि उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (AMCA) के लिए उच्च शक्ति वाले इंजन के लिए फ्रांस से बात हो रही है।

Tejas

फाइटर जेट इंजन के लिए फ्रांस-अमेरिका से चर्चा

लड़ाकू विमानों का निर्माण भारत में करने का लक्ष्य

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, भारत के लिए इंजन महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वह 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत अपने भविष्य के सभी लड़ाकू विमानों का निर्माण भारत में करना चाहता है। लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) Mk2 के 2028 तक बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार होने की उम्मीद है। जबकि एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) की पहली उड़ान में सात साल लग सकते हैं और इसे शामिल करने में 10 साल लग सकते हैं।

End of Feed