'दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है भारत', वर्ल्ड फूड इंडिया समिट में बोले PM मोदी

World Food India 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2025' समिट में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य क्षेत्र के निवेशक विविधता, पैमान और मांग के कारण भारत की ओर देख रहे हैं।

World Food India 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2025' समिट में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य क्षेत्र के निवेशक विविधता, पैमान और मांग के कारण भारत की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज इस आयोजन में हमारे किसान, उद्यमी, निवेशक, उपभोक्ता सभी एक ही जगह मौजूद हैं। वर्ल्ड फूड इंडिया एक नए कॉन्टेक्ट, कनेक्ट और क्रिएटिविटी का आयोजन बन गया है।

PM Modi World Food India 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

PM मोदी ने फिर दोहराई लाल किले वाली बात

इनमें से कई सारे स्टार्टअप फूड और एग्रीकल्चर सेक्टर में काम कर रहे हैं। यानी भारत में विविधता, मांग और नवाचार सभी कुछ मौजूद हैं। यह तमाम चीजें भारत को इनवेस्टमेंट के लिए सबसे आकर्षण बनाते हैं। मैं लाल किले से कही अपनी बात फिर दोहराऊंगा कि इनवेस्टमेंट का भारत में विस्तार करने का यही समय है, सही समय है।

End of Feed