सबसे मुश्किल हालात में भी भारत में कुछ नया करने का साहस...सौराष्ट्र तमिल संगमम में बोले पीएम मोदी

  • Produced by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 26, 2023, 03:57 PM IST

PM मोदी ने कहा कि भारत विविधता को विशेषता के रूप में जीने वाला देश है और ये विविधता हमें बांटती नहीं, बल्कि हमारे बंधन को मजबूत बनाती है।

Saurashtra Tamil Sangamam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी भारत में कुछ नया करने का साहस है। उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है लेकिन कुछ ताकतें ऐसी भी हैं जो रास्ते से भटकाने की कोशिशें करेंगी। ‘सौराष्ट्र तमिल संगमम’ के समापन समारोह को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि भारत विविधता को विशेषता के रूप में जीने वाला देश है और ये विविधता हमें बांटती नहीं, बल्कि हमारे बंधन को मजबूत बनाती है।

PM Modi

सौराष्ट्र तमिल संगमम को पीएम मोदी ने किया संबोधित (File photo)

यह कार्यक्रम ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की सोच को आगे बढ़ाता है और यह सौराष्ट्र के तमिलों को अपनी जड़ों के साथ फिर से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास 2047 के भारत का लक्ष्य है। हमारे सामने गुलामी और उसके बाद सात दशकों के कालखंड की चुनौतियां भी हैं। हमें देश को आगे लेकर जाना है, लेकिन रास्ते में तोड़ने वाली ताकतें भी मिलेंगी, भटकाने वाले लोग भी मिलेंगे। लेकिन, भारत कठिन से कठिन हालातों में भी कुछ नया करने की ताकत रखता है।

End of Feed