भारत ने किया एंटी-सबमरीन सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम का सफल टेस्ट, नौसेना को मिलेगा यह घातक हथियार

भारत ने एंटी सबमरीन मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल सिस्टम रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) नौसेना के लिए विकसित कर रहा है। इसका परीक्षण ओडिशा के बालासोर तट पर हुआ।

SMART Supersonic Missile: भारत ने एंटी सबमरीन मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल सिस्टम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) नौसेना के लिए विकसित कर रहा है। इसका परीक्षण बुधवार सुबह ओडिशा के बालासोर तट पर हुआ। लंबी दूरी की सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टारपीडो (SMART) नौसेना के लिए अचूक हथियार साबित होगी। इससे नेवी पहले से ज्यादा ताकतवर हो जाएगी।

missile test

बालासोर तट से मिसाइल परीक्षण।

पारंपरिक टॉरपीडो से ज्यादा क्षमतावान एवं शक्तिशाली

पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डीआरडीओ यह प्रणाली विकसित कर रहा है। इसकी रेंज पांरपरिक टॉरपीडो से ज्यादा है। डीआरडीओ का कहना है कि यह मिसाइल एक तरह की सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल है। इसकी रेंज 650 किलोमीटर तक हो सकती है।

End of Feed