भारत-फ्रांस के बीच हुई 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की डील, 63 हजार करोड़ का सौदा, INS विक्रांत पर होंगे तैनात

भारत ने इस महीने की शुरुआत में 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक के दौरान 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों के लिए अपने अब तक के सबसे बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी दी थी।

26 Rafale Marine Aircraft Deal: भारत और फ्रांस के बीच आज 26 राफेल-मरीन (Rafale-M) लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर लगभग 63,000 करोड़ रुपये की डील पर हस्ताक्षर हो गए। यह सरकारी-से-सरकारी समझौता दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा वर्चुअली साइन किया गया। भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया, जबकि नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन भी मौजूद थे।

Rafale

भारत-फ्रांस के बीच राफेल की डील

आईएनएस विक्रांत पर होंगे तैनात

इससे पहले, फ्रांसीसी रक्षा मंत्री को व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षर समारोह में भाग लेना था, लेकिन निजी कारणों से उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने इस महीने की शुरुआत में इस सौदे को मंजूरी दे दी थी। भारतीय विमानवाहक पोतों, विशेष रूप से आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की तुरंत आवश्यकता है।

End of Feed