India First Village:भारत का पहला गांव माणा बदल रहा तस्वीर, वाइब्रेंट विलेज योजना से विकास को मिली नई रफ्तार

योजना के अंतर्गत माणा गांव में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने, बिजली आपूर्ति को मजबूत करने, पेयजल सुविधाओं के विस्तार और दूरसंचार सेवाओं को सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भारत-तिब्बत सीमा के निकट स्थित उत्तराखंड के चमोली जिले का सीमांत गांव माणा अब विकास की नई कहानी लिख रहा है। केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी पहल के तहत माणा गांव में सड़क, बिजली, पानी, संचार, पर्यटन और रोजगार से जुड़े कई कार्यों को गति मिली है, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

MANA Village

भारत का पहला गांव माणा (फाइल फोटो)

माणा गांव सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

माणा गांव सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। लंबे समय तक यहां रहने वाले लोगों को कई मूलभूत सुविधाओं के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। वाइब्रेंट विलेज योजना का उद्देश्य सीमांत गांवों में बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर तैयार करना है।

End of Feed