Trans Tea Stall: यह है रेलवे प्लैटफॉर्म पर देश का पहला 'ट्रांस टी स्टॉल', रेल मंत्री ने शेयर किए फोटो तो लोग बोले- यह अच्छी पहल

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 13, 2023, 09:24 PM IST

India’s first “Trans Tea Stall” at a Railway Platform: ट्रांस टी स्टॉल से जुड़े फोटो देखने के बाद टि्वटर पर @empeewarren नाम के हैंडल से कहा गया, "ढेर सारी सॉफ्ट ड्रिंक और बिस्कुट तो दिख रहे हैं, मगर चाय कहां है?" इस बीच, @pranavkuttan09 ने कहा कि जिस तरह स्टॉल में नीला और गुलाबी रंग इस्तेमाल किया गया है, वह मुझे बेहद पसंद आया है।

India’s first “Trans Tea Stall” at a Railway Platform: भारत में समय के साथ ट्रांसजेंडर्स की स्वीकार्यता बढ़ रही है और वे मुख्यधारा में आने के पुरजोर प्रयास भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में देश का पहला "ट्रांस टी स्टॉल" (ट्रांसजेंडर्स की ओर से चलाया जाने वाला) खुला है।

trans tea stall

असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर ट्रांस टी स्टॉल के खुलने के बाद लगी भीड़।

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के साथ कोलैबरेशन में ऑल असम ट्रांसजेंडर्स एसोसिएशन की ओर से इसे खोला गया है। रोचक बात है कि सोमवार (13 मार्च, 2023) को इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इससे जुड़े दो फोटो भी साझा किए।

End of Feed