Earthquake Today: सिक्किम में आज आठवीं बार आया भूकंप, कर्नाटक में भी हिली धरती

Earthquakes In India, Nepal, Myanmar, Tajikistan: मंगलवार 10 फरवरी को सिक्किम में 8 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज भारत समेत नेपाल, बर्मा और तजाकिस्तान में भूकंप के झटके लगे हैं। कर्नाटक के विजयपुरा में भी भूकंप के झटके लगे हैं।

Earthquakes In India, Nepal, Myanmar, Tajikistan: भारत के पूर्वोतर राज्य सिक्किम में मंगलवार रात से लेकर दिन तक में आठ बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में मंगलवार को दिन में 11 बजे भूकंप के झटके लगे। भारत समेत इसके दो और पड़ोसी देशों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल और बर्मा में भूकंप आया है। तजाकिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे हैं। तजाकिस्तान में 4.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया है।

earthquake forecast.

भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप

नेपाल में 4 तीव्रता का भूकंप

मंगलवार को नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जान-माल के नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं है। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (NEMRC) के मुताबिक, भूकंप मंगलवार सुबह 02.047 बजे आया, जिसका सेंटर ताप्लेजंग जिले के कंचनजंगा में था। बताया जा रहा है कि भूकंप पूर्वी नेपाल के दूसरे जिलों में भी महसूस किया गया।

End of Feed