इन्फ्लुएंजा, कोविड संक्रमण का पता लगाना और आसान, राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने तैयार किया पहला स्वदेशी किट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 23, 2023, 09:54 AM IST

National Institute of Virology : राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने इन्फ्लुएंजा ए, बी एवं सार्स कोविड-2 से संक्रमण का पता करने के लिए पहला स्वदेश किट तैयार किया है। खास बात यह है कि इन संक्रामक रोगों का पता एक ही किट के परीक्षण से चल जाएगा। संस्थान चाहता है कि कंपनियां इसे बड़े स्तर पर बाजार में लोगों तक पहुंचाएं।

National Institute of Virology : राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने इन्फ्लुएंजा ए, बी एवं सार्स कोविड-2 से संक्रमण का पता करने के लिए पहला स्वदेश किट तैयार किया है। खास बात यह है कि इन संक्रामक रोगों का पता एक ही किट के परीक्षण से चल जाएगा। संस्थान चाहता है कि कंपनियां इसे बड़े स्तर पर बाजार में लोगों तक पहुंचाएं। रिपोर्टों के मुताबक एनआईवी पुणे में इन्फ्लुएंजा विभाग की प्रमुख डॉक्टर वर्षा पोटदार ने कहा कि यह रियल टाइम आरटी-पीसीआर टेस्ट की तरह एक ट्यूब है जो कि इंफ्लुएंजा ए, बी और कोविड-19 संक्रमण का पता लगाएगा।

Covid 19

कोविड संक्रमण का पता लगाना हुआ और आसान।

जांच आसान और समय की बचत होगी

डॉक्टर ने आगे बताया कि इस ट्यूब से जांच आसान और समय की बचत होगी। खास बात यह है कि इस ट्यूब से एक बार में ही तीन संक्रमण की जांच हो सकेगी। डॉक्टर ने कहा कि संक्रमण की जांच के लिए व्यक्तियों से अलग-अलग सैंपल लेने की जरूरत नहीं होगी। डॉक्टर ने आगे कहा कि इन तीनों संक्रमणों के लक्षण अक्सर एक-दूसरे से मिलते जुलते हैं। ऐसे में इन संक्रमण के लक्षणों की पहचान एक किट से करना काफी उपयोगी साबित होगा।

End of Feed