भारत की वो खतरनाक मिसाइलें, जिसे अगर ड्रैगन के खिलाफ उतार दे हिंदुस्तान तो भाग खड़े होंगे चीनी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 15, 2022, 11:58 PM IST

भारत की कई मिसाइलें चीन के लिए काल की तरह है। अग्नि वी और ब्रह्मोस ऐसी मिसाइलें हैं जिसकी रेंज में चीन के कई शहर आ जाते हैं। इन मिसाइलों के हमले से चीन का बचना लगभग नामुमकिन है। इसके अलावा पृथ्वी, शौर्य और प्रहार जैसी भी मिसाइलें हैं, जो चीन पर कहर बनकर टूट सकती हैं।

चीन रह-रह कर भारत के साथ सीमा पर उलझता रहता है। हाल ही में अरुणाचल के तवांग में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना के जवानों ने दिया था। इसके बाद चीन के साथ सीमा पर तनाव बना हुआ है। इसी बीच भारत ने उस मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है, जिसके नाम से ही चीन थर-थर कांपता है। मिसाइल का नाम है अग्नि-वी। ऐसा नहीं है कि भारत के पास सिर्फ अग्नि वी ही, जिससे चीन डरता है। इसके अलावा और भी कई मिसाइलें हैं, जिसकी रेंज में चीन के कई शहर या फिर पूरा चीन आ जाता है।

indian missile

भारत की खतरनाक मिसाइलें

अग्नि सीरीज की मिसाइलें (Agni Mis sile)

अग्नि मिसाइल कई रेंज में है। जैसे अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3,अग्नि-4, अग्नि-5, अग्नि-6 और अग्नि प्राइम। इसमें अग्नि 1 से लेकर अग्नि 3 तक ऑपरेशनल है। सेना के पास है और सीमा पर तैनात है। वहीं अग्नि-4 भी तैनात शामिल होने के लिए तैयार हो चुका है। अग्नि फाइव की टेस्टिंग चल रही है। अग्नि-6 का निर्माण जारी है। अग्नि प्राइम की भी टेस्टिंग शुरू हो गई है। अग्नि मिसाइल की रेंज 700 किलोमीटर से लेकर 8000 हजार किलोमीटर तक है। यह मिसाइल परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम हैं। इसमें सबसे खतरनाक अग्नि फाइव है। जिसका परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है। इसे सेना में कभी शामिल किया जा सकता है। बाद में अग्नि 6 और प्राइम के आ जाने के बाद सेना की शक्ति और बढ़ जाएगी।

End of Feed