नौसेना के लिए फ्रांस से हुई मेगा डील, खरीदे जाएंगे 26 राफेल, सरकार ने दी Rs 63,000 करोड़ की मंजूरी

26 Rafale Marine jets : नौसेना की ताकत और मारक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार ने 63,000 करोड़ रुपए की मेगा डील को मंजूरी दी है। इस रकम से नौसेना के लिए 26 राफेल फाइटर जेट्स खरीदे जाएंगे। खास बात यह है कि यह डील भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच हुआ है। सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने मंगलवार को इस डील पर अपनी मुहर लगा दी।

26 Rafale Marine jets : नौसेना की ताकत और मारक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार ने 63,000 करोड़ रुपए की मेगा डील को मंजूरी दी है। इस रकम से नौसेना के लिए 26 राफेल फाइटर जेट्स खरीदे जाएंगे। खास बात यह है कि यह डील भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच हुआ है। सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने मंगलवार को इस डील पर अपनी मुहर लगा दी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस डील के तहत भारत आने वाले 22 राफेल सिंगल सीटर और चार फाइटर दो सीटर होंगे। इस डील में इन फाइटर प्लेन का रखरखाव, लॉजिस्टिक सपोर्ट, प्रशिक्षण, स्वदेशी उपकरणों का निर्माण भी शामिल है।

Rafale Jet

नौसेना के लिए खरीदे गए 22 राफेल। तस्वीर-IAF

मिग-29के की जगह लेंगे ये फाइटर जेट्स

इन राफेल एम फाइटर जेट्स की आपूर्ति डील साइन होने के पांच साल बाद होनी शुरू होगी। इनकी तैनाती देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर आईएनएस विक्रांत पर होगी और ये लड़ाकू विमान मौजूदा मिग-29के की जगह लेंगे। भारतीय वायु सेना पहले से ही 36 राफेल उड़ा रही है। इनकी तैनाती अंबाला और हाशीमारा में हुई है।

End of Feed