Pakistan Airspace Ban के बीच भारत ने तलाशा नया रास्ता! 'शिनजियांग एयरस्पेस' के इस्तेमाल पर चीन से बातचीत

पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस प्रतिबंध जारी रहने के बीच भारत चीन से शिनजियांग एयरस्पेस के इस्तेमाल की संभावना पर बातचीत कर रहा है।

पाकिस्तान की एयरस्पेस पाबंदियों के बीच, भारत सरकार भारतीय एयरलाइंस के लिए वैकल्पिक हवाई रास्तों की तलाश में शिनजियांग के एयरस्पेस के इस्तेमाल पर चीन से बातचीत कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिनजियांग एयरस्पेस को लेकर चीन के साथ बातचीत कुछ समय से चल रही है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से बताई जा रही है इसके अलावा, सूत्रों ने बताया कि भारत दक्षिण-पश्चिमी शिनजियांग में स्थित शहर 'होटन' (Hotan) के ऊपर से एक संभावित हवाई रास्ते की भी जांच कर रहा है।

India China Airspace Talks

भारत चीन से शिनजियांग एयरस्पेस के इस्तेमाल की संभावना पर बातचीत कर रहा है (प्रतीकात्मक फोटो)

यह रास्ता यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए लंबी दूरी की उड़ानें भरने वाली भारतीय एयरलाइंस के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो पाकिस्तानी एयरस्पेस के बंद होने से प्रभावित हैं।

End of Feed