India China Meeting: भारत-चीन के बीच लोकल कमांडर्स की बैठक, LAC पर आपसी कम्युनिकेशन पर जोर

  • Reported by: शिवानी शर्माEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 16, 2023, 11:42 PM IST

​2020 में भारत और चीन की सीमा पर लद्दाख के गलवान में 2020 में खूनी संघर्ष को 3 साल का वक्त पूरा हो रहा है, ऐसे में भारत की कोशिश है कि सीमा पर खासतौर पर उन बिंदुओं पर जहां भारत और चीन की सेनाएं बिल्कुल आमने-सामने है, शांति और नियंत्रण बना रहे इसके लिए भारतीय सेना के टॉप कमांडर लगातार चीन के कमांडर्स से संपर्क में रहते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत चीन के बीच शांति बहाली के लिए बैठक
  • लोकल कमांडर्स के बीच हुई बैठक
  • दोनों देशों के ब्रिगेडियर रैंक के सैन्य अधिकारी हुए शामिल



मंगलवार को भारत और चीन के बीच नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के लोकल कमांडर्स ने बैठक की। यह बैठक एलएसी के नजदीक दोनों देशों के ब्रिगेडियर रैंक के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई। गौरतलब है कि इस तरह की बैठकें समय-समय पर होती रहती हैं ताकि एलएसी पर बने हुए फ्रिक्शन पॉइंट्स पर तनाव की स्थिति पैदा ना हो।

india china meeting

भारत और चीन के बीच के बीच तनाव कम करने किए बैठक

शांति बहाल रखने पर जोर

End of Feed