चुशुल-मोल्दो मीटिंग प्वाइंट पर हुई भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 23वीं बैठक, विदेश मंत्रालय ने दिया ये अपडेट

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष स्थिरता बनाए रखने के लिए सीमा पर किसी भी जमीनी मुद्दे को हल करने के लिए मौजूदा तंत्र का उपयोग जारी रखने पर सहमत हुए।

India-China Corps Commander Level Meeting: भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 23वीं बैठक 25 अक्टूबर 2025 को चुशुल-मोल्दो मीटिंग प्वाइंट पर आयोजित की गई। 19 अगस्त 2025 को आयोजित विशेष प्रतिनिधि वार्ता के 24वें दौर के बाद से पश्चिमी क्षेत्र में जनरल स्तरीय तंत्र की यह पहली बैठक थी। बातचीत मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।

India china

भारत-चीन कोर कमांडर स्तरीय वार्ता (PTI)

अक्टूबर 2024 में हुई थी पिछली बैठक

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने अक्टूबर 2024 में आयोजित कोर कमांडर स्तर की 22वें दौर की बैठक के बाद से हुई प्रगति पर ध्यान दिया और यह विचार साझा किया कि भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखा गया है। दोनों पक्ष स्थिरता बनाए रखने के लिए सीमा पर किसी भी जमीनी मुद्दे को हल करने के लिए मौजूदा तंत्र का उपयोग जारी रखने पर सहमत हुए।

End of Feed