भारत ने किया बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च, 700 KM तक भेदेगी टारगेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 10:05 PM IST

Ballistic Missile Agni-1: भारत ने अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण कर एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। यह मिसाइल 1000 किलो तक के परमाणु हथियारों के साथ 7000 किलोमीटर तक मारक क्षमता से लैस है।

Ballistic Missile Agni-1: भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण कर एक बार फिर से दुनिया को चौंका दिया है। गुरुवार को रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया गया। आगे कहा गया कि सामरिक बल कमान के तत्वाधान में किए गए इस परीक्षण ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया।

Agni 1

भारत ने किया अग्नि-1 मिसाइल का सफल ट्रेनिंग लॉन्च

इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 से 2500 किलोमीटर तक है। इसके साथ ही यह मिसाइल 1000 किलो तक के पारंपरिक परमाणु हथियार ले जााने में भी सक्षम है। इसके अलावा यह मिसाइल 15 मीटर लंबी और 12 टन वजनी है। साथ ही इसे मोबाइल लॉन्चरों से भी लॉन्च किया जा सकता है। अग्नि 1 मिसाइल को उन्नत सिस्टम प्रयोगशाला ने रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला और रिसर्च सेंटर इमरात के साथ मिलकर विकसित किया है। इस मिसाइल को सबसे पहले 2004 में सेवा में लिया गया था। यह जमीन से जमीन पर वार करने वाली घातक मिसाइल है।

End of Feed