राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने रोका, जमकर हंगामा, सुप्रीम कोर्ट में याचिका में दाखिल हुई याचिका

राहुल गांधी प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया से निकलने का एक वीडियो सामने आया है। सभी नेता एक बस द्वारा सुप्रीम कोर्ट की ओर रवाना हुए हैं।

सीईसी ज्ञानेश कुमार और एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विपक्ष के मार्च 'चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी' ने सुप्रीम कोर्ट की ओर कूच कर दिया है। इससे पहले, राजधानी दिल्ली में इंडिया क्लब की बैठक हुई थी, जिसमें इस आंदोलन की दिशा को लेकर मंथन हुआ। इस बैठक में सभी प्रमुख विपक्षी नेता शामिल हुए। इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद राहुल गांधी , कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने संविधान क्लब से सुप्रीम कोर्ट की ओर कूच किया। विपक्ष का ये मार्च बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक था। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी समेत अन्य विपक्षी नेता भी शामिल हैं। इसके साथ आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी प्रियंका गांधी के साथ-साथ चल रही हैं।

opposition MARCH.

विपक्ष का मार्च

सामने आया वीडियो

राहुल गांधी प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया से निकलने का एक वीडियो सामने आया है। सभी नेता एक बस द्वारा सुप्रीम कोर्ट की ओर रवाना हुए हैं। बता दें कि विपक्षी गठबंधन ने आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान किया है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मामले और एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित अपने आरोपों के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।

End of Feed