SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्ला बोल, 7 अक्टूबर को चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर एक जुट होंगे विपक्षी दल

INDIA Bloc Protest: दिल्ली में SIR प्रक्रिया के खिलाफ INDIA ब्लॉक के घटक दलों ने मोर्चा खोलने का फैसला किया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल 7 अक्टूबर को दिल्ली चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर संयुक्त प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान SIR वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।

INDIA Bloc Protest: दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर INDIA ब्लॉक के घटक दलों ने विरोध का ऐलान किया है। कांग्रेस समेत गठबंधन में शामिल कई दल 7 अक्टूबर को दिल्ली के चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर संयुक्त प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दलों की ओर से SIR प्रक्रिया को तत्काल वापस लेने की मांग के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की जाएगी।

INDIA Bloc Protest

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी उठेगी मांग (फोटो- ANI)

SIR की प्रक्रिया को लेकर विरोध दर्ज कराने का फैसला

दिल्ली कांग्रेस की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक, इस संबंध में हुई बैठक में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) समेत INDIA ब्लॉक के कई दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में SIR की प्रक्रिया को लेकर संयुक्त रूप से विरोध दर्ज कराने का फैसला लिया गया।

End of Feed