रामलीला मैदान में कैसी रही 'INDIA ब्लॉक' की महारैली? विपक्षी एकजुटता और भाजपा के पलटवार तक, पढ़ें बड़ी बातें

INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली' के जरिए विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता दिखाई। राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। वहीं, भाजपा ने रैली में भीड़ जुटने के दावों पर सवाल उठाए।

INDIA Bloc Rally: हल्की धूप और मध्यम हवा के साथ राष्ट्रीय राजधानी का सियासी मौसम रविवार की सुबह सुहावना रहा, लेकिन गर्मजोशी वाली सियासत शाम होते-होते तल्ख हो गई। खिलखिलाती धूप के बीच रामलीला मैदान से विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और भाजपा पर तीखा प्रहार किया। ऐसे में भला भाजपा कहां चुप बैठने वाली थी। उसने बिना किसी देरी के रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने के दावे को चुनौती दे डाली।

INDIA Bloc March

रामलीला मैदान में INDIA 'ब्लॉक' की महारैली

रामलीला मैदान की रैली में भीड़ को लेकर विपक्ष और भाजपा के दावों के बीच विवाद देखने को मिला। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और रैली से पहले मार्च निकाल रहे विपक्षी नेताओं के साथ-साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर भी पुलिस की नजर रही।

End of Feed