नई ऊंचाई पर पहुंचे भारत-UAE के रिश्ते, परमाणु ऊर्जा-पेट्रोलियम क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग, MoU पर हुए हस्ताक्षर

India and UAE ink MoUs : भारत और अबू धाबी के आपसी और कारोबारी रिश्ते सोमवार को नई ऊंचाई पर पहुंचे। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए। खासकर, परमाणु ऊर्जा एवं पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों में दोनों देश अपने आपसी सहयोग को और आगे ले जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और यूएई के बीच परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर समझौता
  • भारत आए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मौजूदगी में MoU पर हस्ताक्षर
  • विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं

India and UAE ink MoUs : भारत और अबू धाबी के आपसी और कारोबारी रिश्ते सोमवार को नई ऊंचाई पर पहुंचे। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए। खासकर, परमाणु ऊर्जा एवं पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों में दोनों देश अपने आपसी सहयोग को और आगे ले जाएंगे। यूएई में बराकाह परमाणु संयंत्र के रखरखाव के लिए भारत के न्यूक्लियर पावर को-ऑपरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईए) और एमिरेट्स न्यूक्लियर एनर्जी कंपनी (ईएनईसी) के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए।

pm modi

भारत-यूएई के बीच कई सहमति पत्रों पर हुए हस्ताक्षर।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि लंबे समय तक एलएनजी की आपूर्ति करने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के बीच एक करार हुआ।

End of Feed