दुनिया

Nigeria Blast: उत्तरी नाइजीरिया में बड़ा हादसा, ईंधन टैंकर विस्फोट में 48 लोगों की मौत

Nigeria Blast: नाइजीरिया में एक ऑयल टैंकर ट्रक ईंधन टैंकर ट्रक की एक गाड़ी से टक्कर हो गई, टक्कर के बाद जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • विस्फोट में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई।
  • देश की आपातकालीन सेवा एजेंसी ने यह जानकारी दी
  • कम से कम 50 मवेशी भी जिंदा जल गए हैं

Nigeria Blast News : नाइजीरिया में रविवार को एक ईंधन टैंकर एक ट्रक से टकरा गया, जिससे हुए विस्फोट में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। देश की आपातकालीन सेवा एजेंसी ने यह जानकारी दी।नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के महानिदेशक अब्दुल्लाही बाबा-अरब ने बताया कि ईंधन टैंकर उत्तर-मध्य नाइजर राज्य के अगाई क्षेत्र में मवेशियों को भी ले जा रहा था जिससे कम से कम 50 मवेशी भी जिंदा जल गए।

बाबा-अरब ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है बाबा-अरब ने पहले तो 30 शव बरामद होने की तस्दीक की, लेकिन बाद में उन्होंने 18 और शव मिलने की जानकारी दी, नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के महानिदेशक अब्दुल्लाही बाबा-अरब ने बताया कि मृतकों को सामूहिक रूप से दफनाया गया है।

नाइजर के गवर्नर ने लोगों से शांत रहने की अपील की है, उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, एक आंकड़े के मुताबिक अकेले 2020 में 1531 गैसोलीन टैंकर दुर्घटनाएँ हुईं, जिनमें 535 लोग मारे गए और 1142 घायल हुए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article