CEC विवाद: इंडिया गठबंधन 12 अक्टूबर को दिल्ली में करेगा बड़ा प्रदर्शन, खरगे बोले- लाठीचार्ज से नहीं डरेंगे

INDIA Alliance Protest: सोमवार यानि 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने ‘लोकतंत्र की जननी’ का गला घोंट दिया है।

INDIA Alliance Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे बवाल के बीच कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा और तेज कर दिया है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को ऐलान किया कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए INDIA गठबंधन सोमवार यानि 12 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा।

Congress PTI

इंडिया ब्लॉक का 12 अक्टूबर को प्रदर्शन (फोटो साभार- PTI)

12 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन

वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा कि गठबंधन ने हाल ही में राष्ट्रपति से मिलकर अपनी चिंताएं जताई हैं और सोमवार को प्रधान न्यायाधीश (CJI) से भी मुलाकात करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह CEC ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जो उनके पतन का कारण बनेगा। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी डरे हुए हैं, तभी मेट्रो स्टेशन बंद करवा रहे हैं।"

End of Feed