इंडिया गठबंधन ने किया 14 एंकरों के बहिष्कार का फैसला, BJP ने बताया आपातकाल, NJU-NBDA ने उठाए सवाल

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 15, 2023, 10:25 AM IST

विपक्षी गठबंधन के दल 14 एंकर के शो और कार्यक्रमों में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे। इसने बयान में 14 एंकर की एक सूची भी जारी की है। इसे लेकर इंडिया गठबंधन की खूब आलोचना हो रही है।

INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों के एक फैसले ने उसे आलोचना के केंद्र में ला दिया है। मामला मीडिया से जुड़े कुछ टीवी एंकरों के बहिष्कार से जुड़ा हुआ है। गठबंधन ने गुरुवार को फैसला किया कि वे देश के 14 टेलीविजन एंकर के कार्यक्रमों में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे। न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (एनबीडीए) ने कहा कि बहिष्कार का यह फैसला एक खतरनाक मिसाल साबित होगा और यह लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। इंडिया की मीडिया से संबंधित समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। विपक्षी गठबंधन की मीडिया समिति ने एक बयान में कहा कि 13 सितंबर, 2023 को अपनी बैठक में इंडिया समन्वय समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, विपक्षी गठबंधन के दल इन 14 एंकर के शो और कार्यक्रमों में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे। इसने बयान में 14 एंकर की एक सूची भी जारी की है।

INDIA parties

इंडिया गठबंधन के फैसले पर उठे सवाल

कांग्रेस ने कहा, कुछ चैनल पर चल रही नफरत की दुकानें

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख और विपक्षी गठबंधन की मीडिया समिति के सदस्य पवन खेड़ा ने कहा कि रोज शाम पांच बजे से कुछ चैनल पर नफरत की दुकानें सजाई जाती हैं। हम नफरत के बाजार के ग्राहक नहीं बनेंगे। हमारा उद्देश्य है नफ़रत मुक्त भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस कदम की निंदा की। पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता एवं सांसद अनिल बलूनी ने एक बयान जारी कर कहा कि विपक्षी दलों ने अपनी दमनकारी, तानाशाही और नकारात्मक मानसिकता का प्रदर्शन किया है।

End of Feed